गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के न्यू बस स्टेशन के समीप आवासीय परिसर के पास सोमवार को अचानक आग धधक ने लगी। जो आवासीय भवनों की ओर ट्रांसफार्मर की ओर तेजी के साथ बढ़ने लगी। एनवक्त पर फायर सर्विस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग को काबू कर बड़ा हादसा होने से बचा दिया।
सोमवार को फायर स्टेशन गोपेश्वर में सूचना मिली की न्यू बस स्टेशन के पास आग लगी है जो आवासीय भवनों व ट्रांसफार्मर की ओर तेजी के साथ बढ़ रही है। जिस पर फायर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच कर समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। फायर टीम की तत्परता पर स्थानीय लोगों ने उनकी सराहना की है। फायर की इस टीम में चालक नीतिन जोशी, रणजीत लाल, फायरमैन योगेंद्र डोभाल, पंकज डोभाल, अनूप सिंह आदि शामिल थे।
