पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज गोदली में रविवार को जल शक्ति अभियान के तहत क्वीज व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजित की गई।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डीएस घरिया ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में सचिन सिंह प्रथम, रोहित सिंह द्वितीय व सुमन राणा तृतीय रही जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम, अंशिका द्वितीय व किरन तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य आरसी शैलानी, प्रदीप बिष्ट, अमित किमाठी, कैलाश उप्रेती, विजय देव आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!