गोपेश्वर (चमोली)। रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट एवं जय नंदा स्वरोजगार शिक्षण संस्थान (जनदेश) कल्पक्षेत्र उर्गम घाटी की ओर से चमोली जिले के दशोली ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिफोरी कुजांऊ में रीडिंग कैंप का आयोजन किया गया।

इस शिविर में नई शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत अभियान के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान के लिए बच्चों के लिए कुछ लक्ष्य निर्यात किए गए हैं।  और उन लक्ष्यों को प्राप्त करने में सामुदायिक सहयोग अपेक्षित है। समुदाय में माता-पिता का सहयोग आंगनबाड़ी और पंचायत राज के प्रतिनिधियों के सहयोग से बच्चों को सिखाना घर पर भी नियमित रख सकते हैं।

शिविर के  मुख्य प्रशिक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि शिविर में जब बच्चों से जानकारी ली गई तो पता चला कि चार फीसदी बच्चे ही गांव में अपने अभिभावकों के साथ शाम को अध्ययन करते हैं। 90 फीसदी बच्चों का लक्ष्य निर्धारण अभी तक तय नहीं किया गया। बच्चों ने बताया कि कोविड-19 के समय में बच्चों ने ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखी। शिविर में बच्चों से जब परिचर्चा करवायी गई तो कई बच्चें चर्चा में भाग नहीं ले पाये। उन्होंने बच्चों को लिटरेसी क्लाउड के बारे में वार्षिक कैलेंडर, इंटरएक्टिव वायरस रिस्पांस, जीवन कौशल और उत्तराखंड सरकार की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई।  टोल फ्री नंबर बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चों को ग्रुप चर्चा के माध्यम से लिटरेसी क्लाउड के बारे में चर्चा की गई। लिटरेसी क्लाउड के माध्यम से बच्चों को कहानी, कविता, वीडियो, पठन सूचियां के आधार पर श्रेणी बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि अध्यापकों के लिए भी इसमें पठन कौशल विकास के लिए सहायक वीडियो उपलब्ध कराई गई है जिसका लाभ बच्चे ले सकते हैं। प्रशिक्षक रघुवीर सिंह चैहान ने बच्चों को खेल के माध्यम से अंक ज्ञान कराया गया साथ ही मानसिक खेल भी बच्चों को कराया गया। बच्चों को नेतृत्व विकास के लिए खेल के माध्यम से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा असवाल, मुकेश नेगी, शीशपाल सिंह रावत, राजेश्वरी देवी, मुकेश बिष्ट, शीशपाल सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!