posted on : May 29, 2021 6:00 pm

गोपेश्वर (चमोली)। मई माह की इस तपती गर्मी में एक फोन काॅल पर गरीब परिवारों की मदद के लिए दौड़ पड़ने को तैयार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इस कोरोना काल में गरीबों के देवदूत बने हुए है।

कोरोना के इस संक्रमण के दौर में जहां लोग संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए घरों में बैठे है। ऐसे संकट की घड़ी में कई परिवार ऐसे है जो प्रतिदिन काम कर अपना व अपने परिवार को भरण पोषण करते है उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे परिवारों के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता देवदूत बने हुए है। एक फोन काॅल पर गरीब परिवारों को मदद के लिए पहुंच रहे है और उन्हें राशन का किट उपलब्ध करवा रहे है। एबीवीपी के विभाग संयोजक अमित मिश्रा ने बताया कि कोरोना की संकट के दौर में कई परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन परिवारों की मदद करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन आपस में चंदा एकत्र कर जिस परिवार की भी मदद करने की सूचना मिलती है वहां पहुच कर उन्हें राशन उपलब्ध करवा रहे है। उनका कहना था कि इस संकट की घड़ी में हर किसी को आगे आकर ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए। उनकी टीम में जिला एसएफडी प्रमुख विपिन जोशी, प्रतीक भट्ट, अमित ठाकूर आदि शामिल थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!