posted on : June 2, 2021 7:12 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 58 नए मामले सामने आए। जिले में अब तक कुल 11667 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। जिसमें 9268 लोग ठीक हो गए है और 2153 केस एक्टिव है।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर आइवरमेक्टिन टेवलेट का वितरण कार्य जारी है। जिले में अब तक 55.34 प्रतिशत लोगों तक आइवरमेक्टिन पहुंचायी जा चुकी है। साथ ही वैक्सीनेशन का कार्य भी लगातार जारी है। होम आइसोलेशन में रखे मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ चिकित्सा परामर्श दिया जा रहा है। लोगों को भीडभाड से बचने, शारीरिक दूरी रखने तथा मास्क पहनने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य टीमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों के सैंपल जांच की जा रही है। बुधवार को भी 589 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!