posted on : April 4, 2021 8:32 pm

गैरसेण ( चमोली) ।  चमोली जिले के गैरसेण ब्लाक राइका आगर चट्टी के प्रधानाचार्य पीडी जोशी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया । उनके योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वक्ताओं ने प्रधानाचार्य जोशी की सेवाओं को याद किया। 60 वर्ष की उम्र में 38 वर्ष सेवा के बाद जोशी सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार का स्टाफ सकूली बच्चे, स्थानीय जनता मौजूद रही। ढ़ोल नगाडे के साथ विदाई दी गयी। इस अवसर पर खंड शिक्षाअधिकारी मनवर सिंह रावत ने जोशी के कर्तब्यनिष्ठा की प्रशंसा की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!