posted on : September 25, 2021 6:10 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पं. दीनदयाल की जयंती पर शनिवार को चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। तथा उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में चरण पादुका गोथल समिति की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान की अगुवाई में स्वच्छता अभियान के साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यापर्ण किया गया। समिति की सचिव मीना तिवारी ने बताया कि समिति की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को कोरोना की इस महामारी में जागरूक किया गया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का जो सपना था कि समाज के हर वर्ग को समान अधिकार मिले इसी संकल्प को दोहराते हुए हम सभी को कार्य करने की आवश्कता है। इस मौके पर अतिथि समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, सचिव मीना तिवारी, वीना पवार, प्रीति दानू, सुधीर तिवारी, इंदु थपलियाल आदि मौजूद थे।

वहीं वार्ड संख्या दो के बूथ के शक्ति केंद्र में संयोजिका चंद्रकला खंडूरी के नेतृत्व में पं. उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वच्छता अभियान के साथ ही पं. उपाध्याय के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। इधर पोखरी में बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पं.उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद कर उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया गया।

उधर भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कोठियालसैण में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि तीनों विधान सभाओं के 555 बूथ केंद्रों पर आज पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भागेदारी निभाकर समाज को एक नई दिशा देने वाले विचारक के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!