posted on : March 7, 2021 6:19 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड़ विकास खण्ड के सोल्टा गांव में शनिवार देर रात्रि को आवासीय मकान में शार्ट सर्किट होने के कारण पूरा मकान जलकर राख हो गया है। आग लगने से घर में रखी गई नकदी, जेवरात व कीमती सामान नष्ट हो गया है।

शनिवार रात को राहुल सती पुत्र स्वर्गीय धनीराम सती अपने घर में खाना खा रहे थे। उसी दौरान बिजली की लाइन में शार्ट सर्किट हो गया जिस कारण आग पूरे मकान पर फैल गई। आग लगने से उनके साठ हजार रुपए, जेवरात एवं कीमती सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि वह अपने नए मकान का काम शुरू कर रहे थे उसके लिए उन्होंने यह पैसा अपने पास रखा था। जो कि आग लगने का कारण आधे जल चुके हैं। ग्रामीणों ने आग की सूचना राजस्व पुलिस को दे दी है। सूचना पाकर राजस्व पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। समाजसेवी संजय रावत ने बताया कि राहल सती का परिवार काफी गरीब है और मकान में आग लगने के बाद उनकी स्थिति और भी अधिक नाजूक हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!