गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने शुक्रवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए नामित चमोली जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की शान और राष्ट्र का स्वाभिमान है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है। यहां राष्ट्र को सर्वोपरि माना जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में जिस प्रकार से देश और दुनिया में भारत देश का नाम ऊंचा हुआ है, वही संपूर्ण देश में राष्ट्रवादी विचारधारा को बल मिला है। उन्होंने कहा कि देश के आजादी की 75 वर्ष में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हम सौभाग्यशाली हैं कि हम इस अमृत महोत्सव के गवाह है। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को जिला, विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर तिरंगा समिति का गठन करना होगा और प्रत्येक गांव में बूथ समितियों को सक्रिय कर समाज में अनेकों सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रत्येक घर में सही तरीके से तिरंगा लगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा को प्रत्येक गांव में घर-घर तक पहुंचाना हम सब कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है।

उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन सिक्के के दो पहलू हैं संगठन के बिना सत्ता नहीं होती और सत्ता के बिना संगठन नहीं होता है इसलिए हम सबको सरकार और संगठन के साथ तालमेल बनाकर जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि विगत चुनाव में देखा गया कि मातृशक्ति का मत प्रतिशत अधिक होता है इसलिए हम सबको हर स्थान पर मातृशक्ति का सम्मान करना भी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सभी कार्यकर्ताओं के बीच रखें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि चमोली जिले के सभी 18 मंडलों के 145 शक्ति केंद्रों में हर घर तिरंगा के लिए टीमों का गठन किया गया है। जिले के सभी 571 बूथों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है और कार्यकर्ता को तिरंगा लगाने के लिए जानकारियां ले रहे हैं। इस अवसर पर बैठक में इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री अजय कुमार, जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी विजय कपरवाण, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटिया,  विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, प्रदेश मंत्री बलवीर घुनियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर पुष्पा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष नंद प्रयाग हिमानी वैष्णव, प्रमुख नंदा नगर घाट भारती देवी, प्रमुख थराली कविता देवी, राकेश कुमार डिमरी, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, राजेंद्र प्रसाद हटवाल, जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत, शांति राणा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!