posted on : December 3, 2021 4:18 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड  के सभागार में शुक्रवार को विधायक निधि से महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक सामग्री का वितरण किया गया।

विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निधि से  16 महिला मंगल दलों को विधायक निधि से सांस्कृतिक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में मातृ शक्ति की अहम भूमिका है। हम सबको अपनी संस्कृति बचाने के लिए प्रयास करने होंगे आधुनिक युग में हम सब को हमारी पौराणिक संस्कृति मंे चांछडी, झमेला, जागर को नयी पीढ़ी के लिए विरासत के रुप मे जिंदा रखनी होगी। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहता है कि समाज के 50 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली मातृशक्ति का उचित सम्मान हो इस के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बत्र्वाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!