posted on : December 23, 2021 5:17 pm

गोपेश्वर/थराली (चमोली)। राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक महासंघ के आह्वान पर चमोली जिले के सभी तहसीलों के कर्मियों ने गुरूवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मियों ने तहसील मुख्यालय पर धरना देकर सरकार से अपनी मांग पूरी करने का अनुरोध किया है। कलमबंद हड़ताल शुरू होने से गुरूवार को पूरे दिन लोगों को राजस्व कार्य के लिए भटकना पड़ा है।

राजस्व विभाग के कानूनगो, पटवारियों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मांग को लेकर गुरूवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल कर दी है। महासंघ के चमोली शाखा के जिला सचिव प्रवीण सिंह राणा ने बताया कि अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर उनके संगठन ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। चमोली तहसील में धरना देने वालों में हुकुम सिंह रावत, दलबीर सिंह चैहान, प्र्रदीप रावत, मोहन लाल, महावीर सिंह, नीरज स्वरूप, अनुज कंडवाल, बालम सिंह आदि शामिल थे।

वहीं दूसरी ओर थराली तहसील में भी राजस्व संवर्ग के कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया तथा उपजिलाधिकारी को अपने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने संबंधी ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर राजकुमार सिद्ववान, चंद्र सिंह बुटोला, जगदीश गैरोला, हरेंद्र सिंह रावत, विनोद कुमार,प्रमोद सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!