posted on : October 24, 2025 8:12 pm

पोखरी (चमोली)। पोखरी-गोपेश्वर मार्ग पर देवखाल-भदूडा गांव के समीप दर्दनाक हादसे से पोखरी ब्लॉक में मातम पसरा हुआ है। बीते रोज सड़क हादसे में पति-पत्नी तथा बेटे दर्दनाक मौत के बाद समूचा पोखरी ब्लॉक सहमा हुआ है। पाव गांव निवासी अरविंद त्रिपाठी, अनीता त्रिपाठी तथा अनंत स्वरूप त्रिपाठी की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे में अंबूज त्रिपाठी की गंभीर स्थिति के चलते अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हृदयविदारक दुर्घटना पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद भट्ट, बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, प्रमुख राजी देवी, पूर्व प्रमुख नरेंद्र रावत व प्रीति भंडारी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, रमेश चौधरी, संतोष चौधरी, कांग्रेस ब्लॉक संरक्षक कुंवर सिंह चौधरी, राज्य आंदोलनकारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री, विष्णु प्रसाद चमोला, तथा बीरेंद्र पाल सिंह भंडारी समेत तमाम लोगों ने गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!