posted on : October 20, 2021 5:27 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले में बीते रविवार से मंलवार देर सांय तक हुई लगातार वर्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  जिले के चटवापीपल-गलनाव से सिरण गांव को जोडने वाली सड़क कई स्थानों पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। जिससे ग्रामीणों को मीलों पैदल चलकर किसी तरह अपने गांव पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से जल्द ही ग्रामीण सड़कों को सुचारू करने का दावा किया जा रहा है।

ग्रामीण प्रमोद नोटियाल, अनिल नेगी, मनवर सिंह, वसदेव सिंह और गिरीश सिंह का कहना है कि मोटर मार्ग साढ़े तीन किलोमीटर क्षेत्र में सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जिस के कारण गांवों से दूध, सब्जियां कस्बों तक नहीं पहुंच पा रही है। मोटर मार्ग अवरूद्ध होने से 500 से अधिक परिवार गांव में कैद होने को मजबूर है।  पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग को सड़क संबंधित जानकारी दे दी गई है। लेकिन विभाग के द्वारा सड़क को खोलने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।

 

विभाग की छह सड़के अवरूद्ध चल रही है। विभाग के पास दो जेसीबी मशीन है जो सड़क खोलने में लगी हुई है। अन्य मशीनों की व्यवस्था की जा रही है। जैसे ही मशीनों की व्यवस्था होती है सड़कों को खोल दिया जाएगा।

प्रदीप सिंह कनिष्ठ अभियंता पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!