बदरीनाथ/केदारनाथ। भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बाबा केदार और बद्रीनाथ धाम में दर्शनार्थ पहुंची। जिसके बाद साइना नेहवाल नें अपने सोशल एकाउंट पर केदारनाथ धाम की तस्वीरें शेयर की। गौरतलब है कि  कराटे चैम्पियन से बैडमिंटन में आईं साइना ने अपने बैडमिंटन कैरियर में कई बड़े रिकॉर्ड कायम किए हैं। उन्होंने ओलंपिक में देश को बैडमिंटन में पहला मेडल दिलाया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट में देश का नाम रोशन किया है। साइना के नाम अब तक 24 अंतरराष्ट्रीय खिताब हैं। 24 में से 10 सुपरसीरीज खिताब हैं। साइना नेहवाल आज देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

0486e13b-f2a7-4ec7-adb2-b16f4192a236
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!