posted on : October 30, 2021 6:42 pm
गोपेश्वर (चमोली)। संयुक्त रामलीला मंच की ओर से गोपेश्ववर नगर में आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। शनिवार को संयुक्त रामलीला मंच के कार्यालय में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत ने भगवान राम और हनुमान की पूजा कर लीला के आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा रामलीला जैसे आयोजन नगर में सांस्कृतिक गतिविधियों को पुर्नजागृत करती हैं।
संयुक्त रामलीला के उपाध्यक्ष जगदीश पोखरियाल व सचिव आयुष चैहान ने बताया कि सोमवार से कलाकारों के चयन के साथ ही अभिनय का प्रशिक्षण शुरु कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने रामलीला आयोजन के नगर पालिका परिषद गोपेश्वर की ओर से किये जा रहे सहयोग के पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सहित सभासद व समस्त कर्मचारियों को आभार व्यक्त किया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
