posted on : November 16, 2025 8:05 pm

पोखरी (चमोली)। जीजीआईसी पोखरी में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय वरिष्ठ वर्ग संस्कृत प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया है। संस्कृत प्रतियोगिता में आयोजित संस्कृत समूह गान में जीआईसी आली प्रथम, जीआईसी सरमोला द्वितीय तथा जीआईसी थालाबैड तीसरे स्थान पर रहा। श्लोक उच्चारण में जीआईसी थालाबैड की नेहा ने प्रथम, जीजीआईसी पोखरी की मोनिका ने द्वितीय तथा अवंतिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में अमृत लाल बिजल्वाण, संदीप कुमार, प्रीति, अनिल कुमार नेगी, उर्मिला नेगी, विपिन कुमार डिमरी, दिलीप सिंह नेगी शामिल रहे। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नेहा भट्ट के हाथों सम्मानित किया गया।

समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उप शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन भाषा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और पहचान की मूल धुरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। समापन समारोह में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सती, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर जग्गी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज उडामाडा ब्रह्मानंद किमोठी, संगठन महामंत्री संदीप नेगी, प्राथमिक शिक्षक संगठन ब्लॉक अध्यक्ष ताजबर राणा, संस्कृत ब्लॉक समन्वयक देवेश्वरी गौड़, संदीप सिंह बर्त्वाल, पुष्पा नेगी, पूनम रानी नेगी, विशेश्वरी सजवाण, इन्दू भारती, दमयंती नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन रेखा पटवाल राणा एवं विपिन कुमार डिमरी ने संयुक्त रूप से किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!