जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने आज जोशीमठ नगर के मारवाड़ी वार्ड में घर-घर जाकर भूधंसाव स्थिति का जायजा लिया। जिन घरों में दरारें मिली है उन परिवारों को तत्काल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना रविवार को मारवाड़ी वार्ड में घर-घर जाकर प्रभावित लोगों से मिले। प्रभावितों के साथ दुःख दर्द बांटते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दरार वाले भवनों में रहना असुरक्षित है। जिन भवनों में दरारें आ गई है उनको खाली किया जाए। प्रशासन की ओर से होटल, होम-स्टे एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्थाएं  की गई है। यहां पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। जो लोग किराए पर जाना चाहते है उन लोगों को चार हजार रूपये प्रतिमाह की दर से छह महीने तक सरकार देगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी दशा में असुरक्षित भवनों में ना रहें। निरीक्षण के अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, एसडीएम कुमकुम जोशी एवं संबंधित क्षेत्र के सेक्टर एवं नोडल अधिकारी मौजूद थे।

 

प्रभावितों को बांटे राशन के किट

जोशीमठ में प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों को ड्राई राशन किट और कुक्ड फूड पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। राहत शिविरों में लोगों के रहने की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही है। प्रशासन की पूरी टीम प्रभावित परिवारों तक हर संभव सहयोग पहुंचाने में जुटा है।

 

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने राहत शिविरों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कही पर कोई आवश्यकता है, तो उसको तत्काल वहाल किया जा रह है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों की आजीविका से लेकर रहने खाने में हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने सभी राहत शिविरों मे हेल्प लाईन नंबर चस्पा कराने के साथ ही प्रभावित लोगों तक हर प्रकार से मदद पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि कही पर कोई भी आवश्यकता हो बताएं। किसी भी चीज की कमी नही होने दी जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!