posted on : November 30, 2022 7:22 pm
नन्दप्रयाग(चमोली)। कांडई पुल मटई मोटर मार्ग पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी है। इस दुर्घटना में चालक मनोज सिंह निवासी बराली वैरास कुंड उम्र लगभग 31 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी। स्कूटी में सवार सुनील पुत्र रणजीत सिंह उम्र लगभग 27 वर्ष घायल हो गया। मौके पर स्थानीय जनता तथा नंदा नगर घाट पुलिस व तहसील प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। घायल सुनील को प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए गोपेश्वर भेजा गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
