posted on : February 16, 2022 3:46 pm

ऋषिकेश। ऋषिकेश- हरिद्वार मार्ग स्थित काले की ढाल पर स्कूटी सवार एक युवती सामने से आ रहे ऑटो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह गीता नगर गली नंबर 1 कॉलोनी निवासी दीपशिखा 26 वर्ष पुत्री शशिकांत अपने घर से ऋषिकेश की ओर आ रही थी कि काले की ढाल पर सामने से आ रहे ऑटो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई । जिसे रोहित नामक युवक उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है जिसका उपचार चल रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!