posted on : April 13, 2021 6:59 pm

गैरसैण (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के सोंनियांणा गांव में घास के प्लाट पर लगी आग को बुझाने के दौरान आग से झुलस कर एक बुंजुर्ग की मौत हो गई है। जिसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग, राजस्व और रेगुलर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

मंगलवार को गैरसैंण ब्लॉक के सोनियांणा गांव के समीप के घास के प्लाट में सुबह नौ बजे अचानक आग लग गई। इस दौरान स्थानीय निवासी रघुलाल (65) पुत्र हींवाराम पैदल रास्ते से लौट रहे थे। घास के प्लाट पर आग लगी देख वे अकेले ही यहां आग बुझाने में जुट गये। इस दौरान आग से झुलसने के चलते वे आग में जा गिरे। जिसके बाद यहां से गुजर रहे ग्रामीणांें ने रघुलाल को मृत अवस्था में देख घटना की जानकारी उनके परिजनों व वन पंचायत सरपंच को दी। वन पंचायत सरपंच की सूचना पर वन विभाग, राजस्व विभाग और रेगुलर पुलिस की टीम ने मौके पर जा कर मृतक के शव को कब्जे में लिया। लोहबा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने बताया कि घटना स्थल नाप भूमि में है। जहां तारों में उलझने से मृतक के आग में गिराना प्रतीत होता है। ऐसे में विभागीय नियमों के अनुसार मृतक को आर्थिक सहायता देने का कोई प्रावधान नहीं है। थानाध्यक्ष गैरसैंण सुभाष जखमोला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सीएचसी कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। घटना के बाद से गंडोली गांव में मातम पसरा हुआ है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!