पोखरी (चमोली)। पोखरी के उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने गुरूवार को आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक ली। जिसमें उन्होंने मानसून से पहले आपदा निपटने के लिए अभी से तैयारियां करने को कहा।

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम ने  विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को  मानसून आने से पहले सभी तैयारियां शुरू करने पर बल दिया। कहा कि आपदा के दौरान लोगों को परेशानी न होने देने के लिए मानसून से पूर्व खाद्यान्न की आपूर्ति की जानी चाहिए।  लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मानसून के दौरान अवरुद्ध होने वाली सड़कों को तुरंत खोलने, नगर पंचायत को नालियों  की  साफ  सफाई करने, पेयजल विभाग को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा खण्ड विकास अधिकारी को गांवों में रास्तों व नालियों की साफ सफाई करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले मे ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता मनमोहन बिजल्वाण, डा. प्रियम गुप्ता, खाद्यान्न निरीक्षक पंकज कुमार, खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट, नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, जल संस्थान के अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता धीरेन्द्र भंडारी, आदि मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!