पोखरी (चमोली)। उप जिलाधिकारी पोखरी संतोष कुमार पांडे ने गुरूवार को पोखरी के मज्याडी गांव पहुंचकर लोगों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के सामने क्षेत्र की तमाम समस्याऐं रखी जिस पर एसडीएम ने अधिकारियों को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने मज्याणी से चैण्डी में सड़क की मांग, पेयजल, शिक्षा, आंगनवाड़ी, विद्युत, स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रखी। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करें। आमजन की शिकायतों और समस्याओं के निराकरण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान मज्याडी राकेश सिंह, धीरेंद्र भंडारी, मनमोहन राणा, रौता के ग्राम प्रधान बीरेंद्र राणा, रमेश चैधरी, मनोज पुंडीर, थानाध्यक्ष राजेश सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!