उत्तरकाशी। रविवार को उत्तरकाशी के जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से एसडीआरएफ को बताया गया कि भटवाड़ी से 14 किमी आगे गंगोत्री की ओर गंगनानी में नदी के किनारे एक गाय 3-4 दिन से फंसी हुई है जो वहां से निकल पाने में असमर्थ है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम उपकरणों के घटनास्थल की ओर रवाना हुई। गाय संभवतः घास चरते समय फिसलने से नदी में गिर गयी व काफी दूर बहने के बाद किनारे पर आ गयी, परन्तु रास्ता न होने के कारण वहीं पर फंस गई थी। घटनास्थल मुख्यमार्ग से लगभग एक किमी नीचे, झाड़ीदार व कांटेदार तथा अत्यंत दुर्गम स्थान पर था जहाँ तक पहुंचना किसी के लिए आसान नही था।

एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीम संयुक्त बचाव अभियान चलाते हुए अत्यधिक दुर्गम रास्तों से होते हुए घटनास्थल तक पहुंची। कई दिनों से फंसे होने व भूख से व्याकुल होने के कारण गाय आक्रामक भी हो गयी थी तथा किसी को भी अपने पास नही आने दे रही थी। परन्तु बचाव टीमों द्वारा पूर्ण तत्परता व कार्यकुशलता से गाय को सकुशल रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!