ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार तथा दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजनाओं के तहत चमोली जिले में 27 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए चयन करते हुए जिला स्तरीय समिति ने तीन करोड़, 56 लाख, 99 हजार के ऋण आवंटन को मंजूरी दी। मंगलवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति ने वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत वाहन मद में 10 तथा गैर वाहन मद में दो लाभार्थियों तथा दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के तहत होम स्टे संचालन के लिए 15 लाभार्थियों का चयन किया।

वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत समिति ने वाहन मद में 10 लाभार्थियों को वाहन क्रय के लिए 83.04 लाख, गैर वाहन मद में दो लाभार्थियों को होटल, मोटल, फास्टफूड सेन्टर, वर्कशाॅप आदि के संचालन के लिए 45 लाख तथा होम स्टे संचालन के लिए 15 लाभार्थियों को 2.28 करोड़ ऋण आवंटन की स्वीकृति दी गई। जिलाधिकारी ने सभी चयनित लाभार्थियों को एक सप्ताह के भीतर जरूरी दस्तावेज बैंक में जमा करते हुए स्वीकृत ऋण धनराशि लेकर शीघ्र स्वरोजगार शुरू करने को कहा। जिला स्तरीय चयन समिति में मुख्य विकास अधिकारी वरूण चैधरी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी वृजेन्द्र पांडे, लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा, डीडीएम नाबार्ड अभिनव कापडी, एआरटीओ अल्विन राॅक्सी, जीएमडीआईसी वीएस कुंवर मौजूद रहे।

 

पर्यटन विभाग को स्वरोजगार के लिए लक्ष्य निर्धारित

जिला पर्यटन विकास अधिकारी वृजेन्द्र पांडे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए शासन से  जिला पर्यटन कार्यालय को वाहन मद में 13, गैर वाहन मद में 14 तथा होम स्टे 75 का लक्ष्य मिला है। कार्यालय में वाहन मद में 12, गैर वाहन मद में 4 तथा होम स्टे में 17 लोगों ने आवदेन किए। सभी आवेदनों को स्वीकृति अनुमोदन के लिए चयन समिति के समक्ष रखा गया। बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत गैर वाहन मद में होटल, मोटल, फास्टफूड सेन्टर, वर्कशाॅप आदि के लिए 33 प्रतिशत अनुदान पर 40 लाख की सीमा तक तथा वाहन मद में व्यावसायिक वाहन खरीद के लिए 25 प्रतिशत अनुदान पर ऋण स्वीकृत किया जाता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!