गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर विकास खं डमें एनआरएलएम की महिलाओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के तहत स्वयं निर्मित राखी, आचार, जूस, शहद, दालें आदि का स्टाल लगाया गया।
विकासखंड नंदानगर में मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के तहत एनआरएलएम की महिलाओं की ओर से ब्लॉक में स्वयं निर्मित राखी, आचार, जूस, शहद, दालें आदि का स्टॉल लगाया गया। खंड विकास अधिकारी विलेश्वर पंत ने स्टाल का निरीक्षण करते हुए महिलाओं के इस प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जानकारी दी। उन्होंने आम जनमानस से यह भी अपील की गई की महिलाओं की ओर से उत्पादित उत्पाद को खरीद कर उन्हे सशक्त बनाने की अपील की। इस मौके पर महिला समूह की रूचि सती, एनआरएलएम बीएमएम बीएमएम देवेश उनियाल, रीप के अनुश्रवण एवं मूल्याकंन वित सहायक शिवम पोखरियाल, कृषि सहायक रोहित राणा आदि मौजूद थे।
