ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर/कर्णप्रयाग (चमोली)। हिंदी दिवस पर मंगलवार को  चमोली जिजले के विभिन्न स्थानों पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर हिंदी को आगे बढ़ाने और उसको संरक्षित करने का आह्वान किया गया।

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रेस क्लब और प्रकाश पुरोहित जयदीप ट्रस्ट के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। दौरान शिक्षाविदों ने सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में हिंदी शब्दकोष को संरक्षित करने की बात कही। हिंदी को जन-जन की भाषा के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। प्रेस क्लब और श्री नंदा देवी महिला विकास समिति की ओर से आयोजित गोष्ठी में शिक्षाविद हरि प्रसाद ममगाई ने कहा कि चमोली जनपद में साहित्यकारों ने हिंदी को बढ़ावा देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। साहित्यकार स्वर्गीय महेशानंद नौटियाल, गोविंद प्रसाद, रामप्रसाद बहुगुणा, चंद्रबल्लभ पुरोहित, प्रकाश जयदीप आदि कवियों ने हिंदी को पहचान दिलाने में भूमिका निभाई। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग के साथ ही नगरीय क्षेत्रों में तीर्थाटन व पर्यटन स्थलों के नाम, ऊंचाई, दूरी, नदियों के उद्गम व मुहाने के नामों के हिंदी में लिखित साइन बोर्ड जगह-जगह स्थापित करने की मांग उठाई। श्री नंदा महिला विकास संस्थान की सचिव डा. किरन पुरोहित ने कहा कि हिंदी के लेखक हमारे लिए वरदान हैं। शेखर रावत ने हिंदी के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। संचालन करते हुए पत्रकार व साहित्यकार राजकुमार तिवारी ने कहा कि कोई भी भाषा बुरी नहीं है, लेकिन राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। आज विदेशों में हिंदी का बोलबाला है। पूरी दुनिया हिंदी को अपना रही है। इस मौके पर बाल भवन के निदेशक विनोद रावत, महेंद्र सिंह रावत, जगदीश पोखरियाल, सुरेंद्र सिंह रावत, प्रमोद सेमवाल, मनोज रावत,  किरन खत्री, सपना चमोली, रितु नेगी, रेखा, सुषमा, सोनी, अनीशा आदि मौजूद थे।

दूसरी ओर डॉ. शिवानंद नोटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग मे हिन्दी दिवस के अवसर पर नमामि गंगे के तत्वावधान मे विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्धव प्रसाद देवली, पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद कुमेडी, सतीश गैरोला, रा पत्रकार दिनेश जोशी, प्रभारी प्राचार्य डॉ. वन्दना तिवारी, डॉ. एमएस कण्डारी, डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. वाईसी नैनवाल, डॉ. वीआर अंन्थवाल, डॉ राधा रावत आदि ने अपने विचार रखे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!