गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के हल्दापानी में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की ओर से मंगलवार को हरियाली स्वायत्त सहकारिता देवर खडोरा की समूह सदस्य ज्योति देवी की ओर से सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ परियोजना प्रबंधक ममराज सिंह चौहान ने किया।

इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आजीविका सुधार के लिए परियोजना की ओर से विभिन्न योजनाऐं संचालित की जा रही है। जिसमें से सिलाई सेंटर भी एक उद्यम है। इस सिलाई सेंटर के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने उद्यम को चलाने में सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक सेल्स ताजबर गुसांई, एमएंडई मनोज कुवंर, आजीविका समन्वयक देवेंद्र नेगी, विनोद कुमार, कुलदीप बर्त्वाल, पुष्पा रावत आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!