posted on : December 14, 2020 7:07 pm

गोपेश्वर (चमोली)। किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन आॅफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर किसान कानूनों को वापस लेने की मांग की।

एसएफआई के अमन कोहली, ज्योति, रीना ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय से किसानों का आंदोलन चल रहा है लेकिन केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को लेकर संजीदा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब किसान सरकार के बनाये कानूनों को अपने हित में नहीं मान रही तो सरकार को चाहिए कि ऐसे कानूनों को रद्द करे लेकिन सरकार किसानों से अधिक अडानी, अंबानी के हितों को ज्यादा ध्यान में रख रही है और किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उनका आरोप था कि सरकार धन्ना सेठों के हितों का पोषण कर रही है और गरीब जनता को गुमराह करने में लगी है। उनका यह भी आरोप था किसानों के आंदोलन को तोड़ने के लिए कई प्रकार का षडयंत्र रच रही है लेकिन यह सरकार इसमें कामयाब नहीं हो पायेगी। आज पूरे देश के किसान व जनता एकजुट हो रही है और किसानों के समर्थन में आगे आ रही है। जिससे सरकार को किसानों के सामने झुकना ही पड़ेगा। इस मौके पर अमन कोहली, ज्योति, रीना, धीरज, नितिन आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!