posted on : April 14, 2021 8:26 pm

गोपेश्वर (चमोली)। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर SFI गोपेश्वर इकाई की ओर से बस स्टेशन गोपेश्वर में अम्बेडकर के जीवन पर बनी डॉक्यूमेट्री दिखाई गई। जिसमें अम्बेडकर कर के संघर्षों के साथ ही उनके ओर से समाज के बेहतरी के लिए किए गए कार्यों को दिखाया गया ।

SFI की ज्योति ने कहा कि अम्बेडकर के जीवन से हर व्यक्ति को सीखने की जरूरत है। समाज के लिए उनका संघर्ष भुलाया नही जा सकता है।उन्होंने कहा कि समाज में वर्ग संघर्ष आज भी किसी न किसी रूप में देखा जा सकता है जिसके की अम्बेडकर भी विरोधी थे।उन्होंने कहा कि अम्बेडकर को किसी एक वर्ग में नहीं बांधा जा सकता है। उन्होंने संविधान किसी वर्ग विशेष को ध्यान में रखकर नहीं बनाया था बल्कि समाज के हर उस वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया है ताकि हर कोई समाज मे सर उठा कर सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके, इसलिए हर किसी को उनके जीवन से सिख लेते हुए समाज की बेहतरी के लिए कार्य करना चाहिए।  इस अवसर पर अनुराग, ज्योति, अमन, रीना, करन आदि मौजूद थे ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!