गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लॉक के ठेली गांव में श्रीमद भागवत कथा का धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। भागवत कथा के पहले दिन ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास का स्वागत किया। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली गई। पंच पूजा तथा पित्रों के आह्वान के साथ पूजा अर्चना विधि विधान के साथ संपादित की गई। इस अवसर पर विभिन्न देवी देवताओं के पश्वा भी अवतरित हुए। सात दिनों तक चलने वाली श्रीमद भागवत कथा महापुराण को लेकर गांव समेत आसपास के इलाकों में खासा उत्साह देखने को मिला। ठेली गांव की कमला देवी ने अपने दिवंगत पति शिवि सिंह रावत की आत्मशांति के लिए महापुराण का आयोजन किया है। कथा वाचक व्यास की भूमिका में सुरेंद्र कोठियाल हैं।
इस दौरान विक्रम सिंह, जीत सिंह, नंदन सिंह, सोहन सिंह, बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दरवान सिंह, राहुल सिंह, अनिल मैठाणी, सुरेंद्र प्रसाद मैठाणी, बल्लभ प्रसाद समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
