posted on : March 6, 2021 5:12 pm

मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री को दिया आमंत्रण 

थराली (चमोली)। चमोली जिले के पिंडर घाटी के सिद्धपीठ लाटू धाम के कपाट इस यात्राकाल में छह माह के लिए आम श्रद्धालुओं के दर्शन 26 अप्रैल को कपाट खोलें जायेंगे।  इसके लिए सिद्धपीठ मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री को आमंत्रित किया हैं।

मंदिर समिति वांण के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट ने बताया कि गणना के अनुसार इस साल वांण स्थित लालू सिद्धपीठ के कपाट 26 अप्रैल को खोले जाएंगे। जिस के बाद मंदिर में अगले छह माह तक श्रद्धांलु सिद्धपीठ में पूजा-अर्चना कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शनिवार को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को इस मौके पर वांण स्थित सिद्धपीठ में आने के लिए आमंत्रित दिया। जिस पर दोनों ही नेताओं ने कपाट खुलने के मौके पर वांण पहुंचे का प्रयास करनें का आश्वासन दिया हैं। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने थराली-देवाल-लोहाजंग-वांण मोटर सड़क के हाॅट मिक्सिंग करने की मांग की। जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस शिष्टमंडल में हाटकल्याणी वार्ड से जिपंस कृष्णा बिष्ट, मुंदोली के ग्राम प्रधान आनंद बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!