गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड की उभरती युवा लोक गायिका मीना खत्री का एक नया वीडियो एलबम लांच हुआ है।लोक पारम्परिक गीतों को संजोने का प्रयास करते हुए मीना खत्री के द्वारा पांडवों के महावृद्ध जागर नाम के अल्बम की सफल लांचिंग बैरासकुण्ड मंदिर में की गई।जिसके बाद एलबम को दर्शकों के लिए यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है।

लोकगायिका मीना खत्री ने बताया कि एलबम में गीतों की शुरुवात पांडवो पहली सेवा लुनु खोली का गणेश तब सेवा लुनु मोरी का नारेण से की गई है।उत्तराखण्ड के प्रशिद्ध संगीतकार संजय कुमोला ने गीतों को संगीत दिया है।बताया कि एलबम की शूटिंग थराली के चौण्डा गांव देवराडा में माँ नंदा देवी के मंदिर,तुंगेश्वर के नारायण मन्दिर में की गई है।

बता दे कि लोक गायिका मीना खत्री इससे पूर्व 50 से अधिक गढ़वाली ,कुमाऊनी,और जौनसारी गीतों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी है।मेरी घाघरी,कश्मीर बॉर्डर गीत और बैरासकुण्ड महादेव का भजन अधिक लोकप्रिय रहा,जिसको कि यूट्यूब पर हज़ारों दर्शकों ने देखकर सराहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!