posted on : March 9, 2021 6:16 pm

जोशीमठ (चमोली)। गुलमर्ग में संपन्न हुए राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में उतराखंड के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता स्कीइंग खिलाडियों को स्की एंड स्नोबोर्ड एसोशिएसन चमोली ने मंगलवार को औली में आयोजित एक सादे समारोह में सम्मानित किया।

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में एथलीटों का हौसला बढ़ाने पहुंची उपजिला अधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी ने एथलीटों से गुलमर्ग विंटर गेम्स को लेकर उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। इस  मौक पर उन्होंने  नेशनल विंटर गेम्स गुलमर्ग के पदक विजेता एथलीट महक कवांण, भारती भुजवांन, मानसी फरस्वाण आदि को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार जोशीमठ प्रदीप ने भी उतराखंड स्की टीम के कोच दिनेश भट्ट सहित टीम मैनेजर रविंद्र कंडारी आदि को सम्मानित किया।

जिले में साहसिक पर्यटन और बर्फ़ानी खेलों को बढ़ावा देने वाली स्की एंड स्नो बोर्ड एसोशिएसन चमोली के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में गत माह फरवरी में गुलमर्ग जम्मू कश्मीर के हाइलेंड स्की स्लोप पर आयोजित नेशनल जूनियर अल्पाईन स्कीइंग चैंपियनशिप में उतराखंड़  के लिए दो गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्रोंज सहित कुल चार पदक जीते थे। इस मौके पर स्की एंड स्नो बोर्ड एसोशिएसन चमोली के अध्यक्ष विवेक पंवार, सचिव संतोष कुंवर, होटल एसोशिएसन औली के अध्यक्ष अंती प्रकाश शाह, महेंद्र भुजवान, प्रमोद पंवार, जयदीप मंद्रवाल आदि  मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!