posted on : June 22, 2021 5:58 pm
जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जून माह में बर्फवारी हुई है। जिसके चलते जिले के भारत तिब्बत सीमा क्षेत्र में करीब 3 फीट तक ताजी बर्फ जम गई है। जिससे सीमा क्षेत्र में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उच्च हिमालीय क्षेत्रों में हुए बर्फवारी के चलते बदरीनाथ धाम के साथ ही रुद्रनाथ धाम के तापमान में भी गिरावट आ गई है।
बता दें कि चमोली जिले के 5 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों जमकर बर्फवारी हुई। जिससे सीमा क्षेत्र के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 3 से चार फीट तक बर्फ जम गई है। मौसम साफ होने के बाद बर्फ से पटी पहाड़ियों का सौदर्य बढ गया है। जून माह में हिमलायी क्षेत्रों में हुई बर्फवारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों के तापमान में गिरवट भी आ गई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
