ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सामाजिक संस्था आगाज फैडरेशन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक चमोली को तीन लाख 20 हजार रुपये मूल्य की जीवनरक्षक दवायें और स्वास्थ्य सामग्री गुरूवार को उपलब्ध करायी गयीं। सामाजिक संस्था आगाज फैडरेशन पीपलकोटी की देहरादून की समाजसेवी एवं ह्यूमैनिटेरियन संगठनों अमाया (सोशियल सर्विस इनीशिएटिव), देहरादून राउंड टेबल  और देहरादून लेडीज सर्कल  के माध्यम से लगभग तीन लाख 20 हजार रूपये मूल्य की चिकित्सा सामग्री स्वास्थ्य विभाग चमोली को उपलब्ध कराई गयी।

सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत और आगाज फैडरेशन के अध्यक्ष जेपी मैठाणी को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक चमोली की ओर से सात जून 2021 को सर्जिकल आइटम और दवाओं की आवश्यकता के संदर्भ में पत्र दिया गया। उसके अनुसार संस्था की ओर से 20 आवश्यक दवा, इंजेक्शन और सूक्ष्म उपकरण जिला चिकित्सालय को उपलब्ध कराये गये।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएस राणा ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की ओर से इस प्रकार के सहयोग से कोविड जैसी महामारी के बुरे प्रभावों को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने इस कार्य के लिए आगाज फैडरेशन और उनके सहयोगी संगठनों को धन्यवाद दिया। बाल रोग चिकित्सक डॉ. मानस सक्सेना ने कहा कि आज के इस दौर में बच्चों के लिए ये दवाएं जीवनरक्षक साबित होंगी। इस अवसर पर डा. जेएस चुफाल, डिप्टी सीएमओ डॉ एमएस खाती, डॉ बीपी सिंह, डॉ. उमा रावत, फार्मेसिस्ट पातंजलि पुरोहित, आगाज के कार्यक्रम समन्वयक जयदीप किशोर, क्षेत्रीय कार्यकर्ता धीरज कुमार आदि मौजूद थे।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!