posted on : December 21, 2025 5:50 pm

पोखरी (चमोली)। पोखरी के किमोठा के  प्रधान हरिकृष्ण किमोठी ने कहा कि पहाड़ों से पलायन को रोकने के लिए मौजूदा समय में वन्य जीवों के आबादी क्षेत्रों में प्रवेश करने के लिए ठोस नीति बनाए जाने की आवश्कता है।

किमोठी ने एक बयान में कहा कि मौजूदा समय में वन्य जीवों का आबादी क्षेत्र में प्रवेश बढ़ता ही चला रहा है। इसके चलते लोग डरे सहमें हुए है। वन्यजीवों का आबादी क्षेत्रों में प्रवेश और खेतीबाड़ी से लेकर लोगों पर हमले के कारण लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पोखरी क्षेत्र में वर्तमान में भालुओं, बंदर, लंगूर, बाघ, सुअरों का आतंक बना हुआ है। जंगली जानवर खेतीबाड़ी को तो नुकसान पहुंचा ही रहे है। लोगों पर हमले के चलते यह स्थिति और अधिक भयावाह हो गई है। पूर्व में भालू के एक महिला पर हमले के कारण महिलाएं जंगल जाने से कतराने लगी है। अब भालू के बच्चे ने एक स्कूली छात्र पर हमला कर अभिभावकों को सख्ते में डाल दिया है। ऐसी दशा में सरकार को जंगली जानवरों से निपटने के लिए एक ठोस कदम उठाने होंगे ताकि लोगों का जीवन सुरक्षित हो सके और खेतीबाड़ी भी बची रह सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!