posted on : February 23, 2026 7:19 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कोतवाली गोपेश्वर का निरीक्षण करते हुए जवानों की शस्त्र दक्षता को जांचा। इस दौरान पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली परिसर, थाना कार्यालय, मालखाना, बैरक, भोजनालय तथा हवालात की साफ सफाई और रख रखाव पर बल देते हुए पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों और रिजस्टरों का अवलोकन करते हुए उन्होंने जीर्ण-शीर्ण अवस्था मेें पहुंच चुके पुराने रजिस्टरों के संरक्षण और अभिलेखीकरण को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। त्योहार रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण पत्रावलियों को अपडेट करने को कहा।

इस दौरान एसपी ने कोतवाली में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आर्मस एम्युनेशन ड्रिल करवाई। इसके तहत शस्त्रों को खोलने-जोड़ने और उनके सही रख रखाव का प्रशिक्षण दिया गया। शस्त्रों के बेहतर हैडलिंग के लिए हेड कांस्टेबल विक्रम को पुरस्कृत किया गया। सभी पुलिस कर्मियों को शस्त्रों की बेसिक जानकारी रखने का पाठ भी पढ़ाया गया। एसपी पंवार ने चमोली जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए आपदा उपकरणों के निरीक्षण पर विशेष ध्यान दिया। कहा कि प्रत्येक पुलिस कर्मी को आपदा उपकरणों के संचालन की व्यवहारिक जानकारी होनी जरूरी है। इससे आपात स्थिति में पुलिस फस्र्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका प्रभावी ढंग से निभा सकेगी। ऑनलाइन पोर्टलों पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी बल दिया गया। महिला हेल्प डेस्क और बाल थाने की पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए एसपी ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। 

इस मौके पर चमोली पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!