गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस अधीक्षक चमोलीती श्वेता चैबे ने शुक्रवार को चमोली सर्किल के सभी विवेचनाओं की समीक्षा बैठक ली। एसपी ने जघन्य अपराधों, साइबर अपराधों धोखाधडी, एसआर संबंधित मामलों की समीक्षा की।

उन्होंने सभी विवेचक अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व क्षेत्र से स्थानांतरित जघन्य अपराधों के संबंध में साक्ष्यों एवं तथ्यों को एकत्र कर उन्हें शीघ्र निस्तारण किया जाए। वर्तमान समय में बढते साइबर अपराधों से संबंधित विवेचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक ने मिली जानकारी के अनुसार फ्राड करने वाले अन्य राज्यों मे निवास करते है जिसके लिए उन्होंने तीन टीम गठित कर उन्हें उन राज्यों में भेजे जाने के निर्देश भी दिए। महिलाओं से संबंधित अपराध और राजस्व क्षेत्र से प्राप्त विवेचनाओं को प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्रवाई किये जाने को कहा। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन नताशा सिंह मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!