पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी के मिनी स्टेडियम में मंगलवार को युवा कल्याण की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सौ तथा आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

युवा कल्याण की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी पन्नालाल और व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा एवं प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने किया।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी एवं व्यापार संघ की अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं से युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वे अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए आगे आते रहेंगे।

युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में ऋषभ ने प्रथम शाहिल ने द्वितीय और सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सानिया ने प्रथम, शिल्पा ने द्वितीय और आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग आठ सौ मीटर दौड़ में नितिन ने प्रथम, कार्तिक ने द्वितीय, सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में ममता ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय और मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, खंड विकास अधिकारी पन्नालाल, युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य, व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, प्रधान संघ की ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!