posted on : October 16, 2021 5:50 pm

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान ने चमोली जिले के देवाल विकास खंड के खेता मानमती के जंगल में एक महिला की हत्या किये जाने पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए मामले में कठोर कार्रवाई किये जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी थराली को दिए हैं। साथ ही मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपे जाने की बात भी कही है।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही हिंसात्मक कार्रवाई समाज को कलंकित करने वाली है। ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने खेता मानमती की घटना का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी थराली से दूरभाष पर बात कर उन्हें मामले को पुलिस कां हस्तांतरित करने के लिए कहा गया। जिस पर एसडीएम ने बताया कि मामला पुलिस को सौंपा गया है। उपाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी मामले में बात की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुर्नरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरकदम उठा रही है। महिलाओं की सुरक्षा हमारा पहला दायित्व है।

बता दें कि 13 अक्टूबर को मानमती गांव की 23 वर्षीय पिंकी पुत्री खिलाफ राम पशुओं को चराने के लिए जंगल गई थी, दोपहर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पिंकी की खोजबीन की। इसी दौरान लोगों को गांव से 500 मीटर की दूरी पर युवती का शव पड़ा मिला। युवती के माथे पर चोट के दो गहरे निशान पाये गये थे। जिस पर पीड़ित परिवार ने मामले की तहरीर पटवारी को सौंपी कर जांच की मांग की थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!