गोपेश्वर, (चमोली)। जनपद की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्वीप एक्टिविटी के क्रियान्वयन के लिए एक वर्ष की अवधि के लिए प्रत्ये विधान सभा क्षेत्र से एक छात्र व एक छात्रा को कैंपस ब्रांडअम्बेस्डर नामित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी स्वीप वरूण चौधरी ने बताया कि विधानसभा के आगामी सामान्य निर्वाचन 2022 के सफल सम्पदानार्थ एक जनवरी 2022 की अर्हता तिथि के आधार पर राज्य में संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2022 के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों/कालेजों के छात्र छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कैम्पस ब्रांड अम्बेस्डर नियुक्त किये जा रहे हैं। बदरीनाथ विधानसभा राजकीय पॉलीटेक्निक जोशीमठ के अमित भण्डारी व प्रिया पन्त, कर्णप्रयाग विधानसभा में राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर के हिमांशु रावत व जान्हवी, थराली विधानसभा में राजकीय महाविद्यालय तलवाडी के प्रवीण व मीना को ब्रांड अम्बेस्डर बनाया गया है इनसे अपेक्षा की जाती है वे जिलानिर्वाचन अधिकारी चमोली से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन करते हुए 18 वर्ष से अधिक युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
