कन्या जूनियर हाईस्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य व शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी

गोपेश्वर (चमोली)। जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चमोली ने दशोली विकासखंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्राशि) चमोली नरेश कुमार हल्दियानी ने दशोली विकास खंड के राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल पठियालधार, राजकीय इंटर कालेज टंगसा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दौगडी कांडई, राजकीय जूनियर हाईस्कूल दौगडी कांडई व राजकीय जूनियर हाईस्कूल बमियाला का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल पठियालधार में सहायक अध्यापक व अध्यापिका के स्वीकृत तीन पदों के सापेक्ष तीन सहायक शिक्षक कार्यारत है। प्रभारी प्रधानाचार्य जगदंबा प्रसाद सती व सहायक अध्यापिका विजया टम्टा को आकस्मिक अवकाश के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!