posted on : May 16, 2021 6:06 pm

पीपलकोटी (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से कोरोना काल में गांव में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के साथ ही बुखार की शिकायत को देखते हुए ग्राम प्रधान स्यूण के अनुरोध पर गांव में एक दिवसीय शिविर लगा कर 150 से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।  

वैश्विक महामारी कोरोना ने अब शहरो के साथ साथ गांव मे भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिया है, लेकिन पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदलने से अधिकांश लोग बुखार, खांसी, सिर दर्द, जुखाम और अन्य बिमारी से जूझ रहे हैं, जिससे गांव में कोरोना का भय बना हुवा है। गांव के लोगो की ओर से बहुत प्रयास किये जाने पर भी जहां गांव में दवाईयां उपलब्ध नहीं हो पा रही है। साथ ही वाहनों के आवागमन न होने के कारण ग्रामीण अपने आसपास स्वास्थ्य केंद्रों में भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।

गांव की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालाय पीपलकोटी की ओर से ग्राम प्रधान स्यूण मनोरमा देवी के  अनुरोध करने पर एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कैम्प में मरीजो का तापमान, ब्लड प्रेसर, शुगर जांच, एसपी02, ईसीजी  कर निःशुल्क दवाईया दी गयी। स्वास्थ्य शिविर में स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय के डॉ. दीक्षा उनियाल, डॉ. विकास पोखरियाल, अस्पताल के पालक अतुल साह, व्यवस्थापक रोहन सिंह, कुलबीर बिष्ट, फार्मासिस्ट ताजवीर सती, मेडिकल स्टाफ जयदीप, सरिता, ने स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवायें दी। साथ ही गांव के नवयुवक मंगल दल, महिला मंगल दल अध्यक्षा कमला देवी, नीरजा देवी, आशा कार्यकत्री रजनी देवी, अरुण, धीरज, नरेंद्र, हेमंत, सूर्यप्रकाश, अरविंद आदि ने भी शिविर में अपना सहयोग दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!