वर्ष 2021 की रैणी आपदा में बह गया था जुवाग्वाड को जोड़ने वाला झुला पुल

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के सीमावर्ती गांव जुवाग्वाड के ग्वाड तोक में बना झुला पुल दो साल पूर्व रैणी आपदा के दौरान बह गया था जिसके निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी चमोली से मिला।

प्रधान संघ के जिला महामंत्री पुष्कर सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाई ज्योति देवी ने कहा कि वर्ष 2021 की सात फरवरी को रैणी में आये जल प्रलय के कारण जुवाग्वाड के तोक ग्वाड में गांव को जोड़ने वाला झुला पुल बह गया था। जिसके बाद यहां पर आने-जाने के लिए अस्थाई व्यवस्था के तौर पर लोक निर्माण विभाग की ओर से ट्रोली लगायी गयी है। उनका कहा है कि जबकि गांव में शादी ब्याह होना होता है तो ग्रामीणों को गांव से बाहर आकर समारोह आयोजित करने को विवश होना पड़ रहा है। क्योंकि अधिक संख्या में इस ट्रोली से आना-जाना संभव नहीं है साथ ही यहां पर ट्रोली को खिंचने के लिए दो लोगों को रखा गया है। वे लोग भी अब अपने को ट्रोली खिंचने में अपने को असमर्थ महसूस कर रहे हैं ऐसी दशा में लोगों के सामाने संकट पैदा हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि अविलंब यहां पर झुला पुल का निर्माण किया जाए ताकि ग्रामीणों को आने जाने में सुविधा हो सके। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों में आलम सिंह, बख्तावर सिंह, जगत सिंह, नन्दा सिंह, दिनेश सिंह, ज्योति देवी, पुष्कर सिंह राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!