एबीएम इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी स्थित एमबीएम इंटर कालेज गुलियाल के वार्षिकोत्सव समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा है कि शिक्षा से ही जीवन में लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भट्ट ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सफलता की कुंजी है। इसलिए छात्र-छात्राओं को प्रतिस्पर्द्धा के इस दौर मे अनुशासन, समर्पण और कठिन  परिश्रम के साथ पढाई करनी चाहिए। इससे ही छात्र अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। मेहनत के  आगे कुछ भी असम्भव नहीं है। कहा कि किसी भी समाज की पहचान शिक्षा  से ही होती है। राज्य सभा सांसद भट्ट ने  सांसद निधि से कालेज मे कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कहा कि विद्यालय से ही छात्र छात्राओं  को  समाज  के अनूकूल ढ़लने और चलने की शिक्षा मिलती है। इससे बच्चे  आगे चलकर समाज और राष्ट्र के  एक आदर्श नागरिक बन सकते है। एडवोकेट श्रवण सती ने कहा कि गुरु का स्थान भगवान से ऊपर होता है। गुरू ही हमें आगे जाने का मार्ग बताते है। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर सरस्वती वंदना वर दे वीणा  वादिनी वर दे  तथा स्वागत गीत  मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मगलम की प्रस्तुति दी। नंदा राजजात, सावरी सावरी ,रुम झम्मा, रमदेई का होटला समेत तमाम लोक गीतों की प्रस्तुति पर अभिभावकों को अभिभूत किया।

इस दौरान प्रधानाचार्य कुंदन सिंह नेगी,   बीरेंद्र पाल भंडारी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयक पत,  ब्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा ,डा. मातबर रावत, डा. ताजवर कण्डारी, दिगपाल नेगी, अवधेश रावत, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, जितेन्द्र सती, रमेश चौधरी, पुष्पा चौधरी, रामेश्वर त्रिपाठी, , ललित मिश्रा, अमर सिंह रावत,  सुखदेव कुमार, रामकृष्ण नेगी, नीलम रावत, सरिता रावत, संतोषी राणा,  राजेश सती,  पूजा गोदियाल,  समेत तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन मदन मोहन डिमरी ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!