posted on : September 5, 2021 4:43 pm

गोपेश्वर (चमोली)। श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के परिसर महाविद्यालय के अंग्रेजी के प्रवक्ता डॉ. दर्शन सिंह नेगी को टीचर ऑफ द ईयर और जंतु विज्ञान के प्रवक्ता डाॅ. मनीष कुकरेती को एक्सीलेंस रिसर्च ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर महाविद्यालय गोपेश्वर के शिक्षकों और छात्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। शिक्षकों को सम्मानित किये जाने पर उन्हें बधाई दी है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को यह सम्मान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में दिया गया। डॉ. दर्शन सिंह नेगी को यह पुरस्कार कोरोना काल में विभिन्न डिजिटल एवं ऑनलाइन माध्यमों से उच्च कोटि का शिक्षण कार्य करने, उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के ऑनलाइन क्लास पोर्टल एडूसेट के लिए वीडियो लेक्चर बनाने, अभिनव प्रयोगों से अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य का शिक्षण कराने, कोरोना काल में छात्र-छात्राओं की समग्र काउंसलिंग करने, छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर सेमिनार, व्याख्यानमाला, ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित करने, शिक्षणेत्तर गतिविधियों के तहत  छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं  रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने, नई शिक्षा नीति पर विभिन्न सेमिनारों में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान देने, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने एवं महाविद्यालय की सूचनाओं एवं उपलब्धियों को विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों एवं अभिभावकों के लिए सुलभ बनाने पर यह पुरस्कार दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष कुकरेती को वर्ष 2021 का एक्सीलेंस रिसर्च ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया है। डॉ. मनीष कुकरेती का शोध कार्य मुख्यत विलुप्त होती हुई पक्षी प्रजाति पर आधारित है। इस वर्ष उनके विभिन्न राष्ट्रीय शोध पत्रों में अब तक पांच शोध पत्र छप चुके हैं जो मध्य हिमालय एवं मंडल घाटी में पाई जाने वाली पक्षी प्रजाति से संबंधित हैं। दोनों प्रोफेसरों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता, डॉ. मनोज उनियाल, डॉ. मनीष डंगवाल, डॉ. बीसी शाह, डॉ. बीपी देवली, डॉ. एमके टम्टा, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. जगमोहन नेगी, डॉ. विधि ढौंढियाल, डॉ.सरिता पंवार, डॉ. भावना मेहरा,  शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष विक्रम बर्तवाल, छात्र संघ पदाधिकारियों एवं छात्र छात्राओं ने बधाई देते हुए खुशी जताई है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!