posted on : September 4, 2021 5:37 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ब्लाॅक संसाधन केंद्र (बीआरसी) भवन के दो कमरों को जिलाधिकारी के आदेश पर सिविल जज जूनियर डिवीजन का न्यायालय संचालन किये जाने के लिए दिए जाने के विरोध में शनिवार को अध्यापक संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर तहसील भवन के सम्मुख धरना दिया गया।

अध्यापक संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष उपेंद्र सती का कहना है कि बीआरसी भवन छात्रों को गुणवत्ता परख शिक्षा के लिए खोला गया है। ऐसी दशा में इस भवन को अन्य कार्यों के लिए दिया जाना छात्र हित में नहीं है। उनका यह भी कहना है कि पटवारी ने अपनी रिपोर्ट में भवन को खाली व निष्प्रोज्य दिखाया गया है। जिसके आधार पर जिलाधिकारी ने इस भवन को न्यायालयी कार्यों के संचालन के लिए जाने आदेश दिये जो न्यायोचित नहीं है। उनका कहना है कि पूर्व में इसका विरोध किया गया था जिस पर तहसील प्रशासन ने इस प्रस्ताव को निरस्त करने का आश्वासन दिया था। उनका यह भी कहना है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए इस आदेश को निरस्त किये जाना चाहिए। धरना देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष  उपेंद्र सती, राकेश भट्ट, सुमनलता सती, डा. बृजेंद्र कठैत, चंद्र प्रकाश कंडारी, राजेश्वरी नेगी, गायत्री लिंगवाल, उर्मिला रावत, वीणापाणी रावत, सुरेंद्र लाल सैलानी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!