थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली ब्लाॅक के सुनाउ गांव के रहने वाले ऋषभ पुरोहित का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर स्थानीय लोगो ने खुशी जताई है।
मूल रूप से थराली के सुनाउ गांव के रहने वाले ऋषभ का परिवार दिल्ली में रहता है। सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर ऋषभ ने बताया कि उनका लक्ष्य था कि वे भारतीय सेना में अधिकारी बने और इसके लिए वे लगातार मेहनत और प्रयास करते रहे। ऋषभ के मुताबिक पांचवीं बार मे उन्हें ये सफलता मिली है। ऋषभ के पिता दिल्ली में ही सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और माता गृहणी है ऋषभ ने 12 वीं तक पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से की जिसके एआरएचडी कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की। सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर ऋषभ के माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके बेटे ने देश सेवा के लिए भारतीय सेना को चुना। ऋषभ की इस सफलता पर रंगकर्मी हर्षपाल सिंह रावत, बधाणी सांस्कृतिक समिति के प्रेम देवराड़ी, वन पंचायत सरपंच महिपाल सिंह रावत, मोहन गिरी, गिरीश चंदोला, हरेंद्र बिष्ट, सुभाष पिमोली, केशर सिंह नेगी आदि ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से अन्य लोगो को प्रेरणा भी मिलेगी।
