posted on : October 26, 2025 7:17 pm

पोखरी शरदोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या पर देर तक झुमते रहे दर्शक

पोखरी (चमोली)। पोखरी शरदोत्सव मेले की पहली संध्या रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रही। हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग, किसान विकास एवं शरदोत्सव मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पर हिमालयन सांस्कृतिक समिति के कलाकारो ने शानदार प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को मंत्र मुग्ध किया। संस्कृति विभाग के तत्वावधान में समिति के अध्यक्ष किशन सिंह दानू के नेतृत्व में एक से बढ़कर एक लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। लोक गायक लोकेश ने रुमा-झुमा जाग.. से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद राम गंगा नयोला, शिव गंगा नयोला, और लोक गायिका सुनन्दा ने जै बद्रीनाथ जी झामाको…, मन को प्यार बांटिले… जैसे गीतों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। किशन दानू ने घास कटैगे ऊंचा डांडा रे… और लोक गायिका सुनन्दा ने मन लगी तेरी पिंगली साड़ी मां… जैसे गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नृत्य प्रस्तुतियों में नेहा, अनु, नितिन, गौतम और आर्यन ने भाग लिया। संगीत संयोजन में समीर (बोर्ड), प्रकाश चन्द्र (हुक्का), जितेन्द्र (ढोलक) और राम (पैड) ने सहयोग दिया।

सांस्कृतिक संध्या के बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के  लोक कलाकारों की बदौलत ही हमारी लोक संस्कृति और परंपरा आज भी जीवित हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा व दिव्या भारती, डॉ. तारादत्त पुरोहित, संतू नेगी, मदीश कंडारी, राजपाल चौधरी, और संतोष चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन राजेन्द्र असवाल व टीपी सती ने संयुक्त रूप से किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!