posted on : September 18, 2023 7:32 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड के सोनला में सोमवार को कर्णभूमि स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें संचालक मंडल का भी गठन किया गया। बैठक में कर्णप्रयाग विकास खण्ड के कनखुल, नौटी, सोनला एवं झिकोटी कलस्टर के किसान उत्पादक सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में वर्ष 2023-24 की कार्य योजना का अनुमोदन किया आम सभा बैठक में नव निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ सीनियर सीविल जज एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरजीत कौर ने दिलाई। उन्होने कहा स्वयं सहायता समूहों एवं किसान उत्त्पादक समूहों के माध्यम से महिला आर्थिक रूप से संपन्न होने के साथ ही स्वरोगार के नये अवसर भी प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज व्याप्त महिला हिंसा के प्रति भी पुरजोर तरीके आगे आना होगा। साथ ही उन्होने विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नागरिकों के लिए विधिक जानकारी देते हुये कहा कि समाज में बुजुर्ग व्यक्तियों को देखरेख एवं सम्मान पाने का पूर्ण अधिकार है। किसी की ओर से भी बुजुर्गे की उपेक्षा करना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिको के अधिकारों के साथ ही महिला हिंसा रोकने के लिए स्वयं सहायता समूहों एवं सहकारिताओं की भूमिका की चर्चा की।
इस अवसर पर हिमाद के सचिव उमाशंकर बिष्ट ने कहा कि स्थानीय संसाधनों के बेहत्तर उपयोग के महिलाओं को लघु उद्यमों को विकसित कर स्वरोगार प्रदान करने के लिए हिमाद हिमोत्थान सोयायटी और टाटा ट्रस्ट के माध्यम से किसान उत्पादक समूहों का गठन कर तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। ताकि महिलायें गांवस्तर से डेरी, पशु पालन, फल प्रस्करण, पहाड़ी उत्पादनों की ग्रेडिंग और पैकेटिंग के साथ ही आटा चक्की, बकरी, मुर्गा, गाय पालन का व्यवसाय कर अपनी आर्थिक मजबूत कर सकती है। कर्णभूमि स्वायत्त सहकारिता की संरक्षक कल्पना जोशी ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को समाज में समानता के साथ चलने का अवसर प्राप्त हो रहा है। साथ ही आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रही हैं। सहकारिता की अध्यक्ष बीना तिवारी ने कहा कि सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न जानकारी के माध्यम से सशक्त किया जा रहा है। इस मौके पर विधि परामर्षदाता तथा वरिष्ठ अधिवक्ता समीर बहुगुणा ने विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों एवं जिम्मेदारियों तथा विधिक साक्षरता शिविरों की जानकारी दी। बैठक में नन्दा स्वायत्त सहकारित की अध्यक्षा हेमा देवी, उडान स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, कनखुल कलस्टर की सदस्य पार्वती देवी, अनीता देवीख् लीला देवीख् इन्दमती देवी, सरिता देवी, माहेश्वरी देवी, मीना देवी, यशोदा देवी स्मिता देवी, नीना देवी, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, हिमाद की काजल रावत, पंकज पुरोहित संदीप चैहान, भूपेन्द्र गुसाई, विनोद गंगगाई आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!